दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद कई देशों के राजदूतों ने शोक व्यक्त किया है।
जापान के राजदूत ओनो केइची ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने अर्जेंटीना की ओर से संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने कहा कि उनकी संवेदनाएँ विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
भारत में अमरीकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है, जिसमें उन्हें दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के इलाकों से बचने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने और अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में बांग्लादेश भारत के साथ है। उन्होंने मरने वालो के परिवारों के प्रति संवदेना और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
ईरान के दूतावास ने जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा भारत सरकार और जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों के लिए धैर्य और सांत्वना तथा इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी विस्फोट पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
श्रीलंका के उच्चायोग ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मोरक्को दूतावास ने प्रभावित लोगों के लिए संवेदना और प्रार्थना व्यक्त की है।