मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2025 7:50 अपराह्न | cloudy_weather | Delhi | light_rain | MeteorologicalDepartment

printer

दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज दोपहर से तेज बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन दशमलव सात डिग्री सेल्सियस कम, 30 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 23 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।