जनवरी 10, 2026 3:39 अपराह्न

printer

दिल्ली: 53वां विश्व पुस्तक मेला आज से शुरु, 35 से अधिक देशों के प्रकाशक लेंगे हिस्सा

53वां विश्व पुस्तक मेला 2026 आज राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो गया। नौ दिवसीय इस मेले में 35 से अधिक देशों के एक हजार से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।

श्री प्रधान ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का वाहक हैं जो पीढ़ियों को जोड़ने के साथ ही सभ्यताओं की स्मृतियों को संजोती हैं और समाज को दिशा देती हैं। उन्होंने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले को देश की पठन संस्कृति का सबसे बड़ा सार्वजनिक उत्सव बताया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुस्तक मेला विश्वभर के प्रकाशकों के लिए एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय मंच बन गया है।    

इस वर्ष नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का विषय है- भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और ज्ञान @ 75। इस वर्ष थीम पवेलियन मेले का मुख्य आकर्षण है, जिसमें सैन्य इतिहास पर पांच सौ से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही हैं और सौ से अधिक थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुस्तक मेला इस माह की 18 तारीख तक चलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला