22 देशों के प्रतिनिधियों ने असम, केरल और पुद्दुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भारत की चुनाव प्रक्रिया की सराहना की है। निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 38 प्रतिनिधि दो दिवसीय दौरे पर भारत आए थे। आयोग ने एक बयान में कहा कि सभी प्रतिनिधि सुचारू और अधिक मतदान से बेहद प्रभावित हुए। इन प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रबंधन की व्यापकता को देखने का अवसर देने के लिए निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त किया और पारदर्शिता, समावेशिता तथा उत्कृष्टता के लिए आयोग की प्रतिबद्धता की सराहना की।
News On AIR | अप्रैल 11, 2026 4:53 अपराह्न | Delegates from 22 countries
भारत की चुनाव प्रक्रिया की वैश्विक सराहना, 22 देशों के प्रतिनिधि हुए प्रभावित