मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 26, 2024 12:39 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमरीका की अपनी यात्रा के अंतिम दिन राष्‍ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का किया दौरा 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमरीका की अपनी यात्रा के अंतिम दिन कल राष्‍ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया तथा टेनेसी के मेम्फिस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की।

मेम्फिस, एटलांटा और नैशविल में भारतीय मूल के लोगों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने भारतीय समुदाय की उपलब्धियों तथा समाज, विज्ञान और अर्थव्‍यवस्‍था में उनके योगदान की सराहना की। उन्‍होंने भारत तथा अमरीका के बीच एक जीवित सेतु के रूप में भारतीय समुदाय का उल्‍लेख किया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच निकटतम संबंधों और सदभावना को बढावा दे रहे हैं। उन्‍होंने वर्ष 2019 में महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती पर राष्‍ट्रीय नागरिक संग्रहालय के निकट दो गांधी-वे स्‍ट्रीट सिग्‍नल को स्‍थापित करने और महात्‍मा गांधी की एक प्रदर्शनी लगाने में भारतीय समुदाय के प्रयासों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

भारतीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17वीं सदी से अमरीका में नागरिक अधिकार आंदोलन के इतिहास को दर्शाता है। इसका निर्माण वर्ष 1968 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्‍या के स्‍थान के आसपास किया गया है। इस संग्रहालय में महात्‍मा गांधी की भी एक अर्धप्रतिमा है। यह प्रतिमा अहिंसा के प्रति संघर्ष के लिए उनकी प्रेरणा का प्रतीक है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला