मार्च 22, 2026 4:15 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे लंबे समय तक शासनाध्यक्ष रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में सबसे लंबे समय तक शासनाध्यक्ष रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र और जनता के प्रति निष्ठा ही उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके समर्पित नेतृत्व तक, श्री मोदी का जीवन सेवा का एक निरंतर सफर रहा है।