जनवरी 1, 2026 12:03 अपराह्न

printer

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन दिवस पर रक्षा मंत्री ने वैज्ञानिकों को दीं शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन दिवस पर वैज्ञानिकों, कर्मियों और उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राजनाथ सिंह ने संगठन की अटूट प्रतिबद्धता, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और राष्ट्रीय कर्तव्य की प्रबल भावना की प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा कि ये गुण देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वदेशी और भविष्य के लिए तैयार प्रौद्योगिकियों का विकास करके, संगठन देश की रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ कर रहा है और सशस्त्र बलों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला