अक्टूबर 23, 2025 6:50 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्‍ली में नौसेना कमांडरों के अर्धवार्षिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्‍ली में नौसेना कमांडरों के अर्धवार्षिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। संबोधन के दौरान वे व्यापक राष्ट्रीय हितों और विकसित भारत-2047 का परिदृश्य प्रस्‍तुत करेंगे।

 

तीन दिन का यह सम्‍मेलन कल शुरू हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद नौसेना के भावी अभियानों और तैयारियों के बीच इसे महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। यह सम्मेलन राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व और नौकरशाही के बीच निकट संपर्क और संवाद का प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है तथा वर्तमान भू-रणनीतिक परिदृश्‍य में बहुआयामी चुनौतियों से निपटने की नौसेना की क्षमता की समीक्षा करता है।

 

नौसेना प्रमुख, वरिष्ठ कमांडरों के साथ भारतीय समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति से संबंधित योजनाओं की समीक्षा और आकलन करेंगे।