मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 23, 2025 7:21 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में विंग्स टू आवर होप्स-वॉल्यूम 2 ​​नामक पुस्तक का विमोचन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शाम नई दिल्ली में विंग्स टू आवर होप्स-वॉल्यूम 2 ​​नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा अगस्त 2023 से जुलाई 2024 की अवधि के बीच दिए गए भाषण शामिल हैं। समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी शामिल हुए।

 

    इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पुस्तक लोगों को विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक में सभ्यता से लेकर संस्कृति, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक के विषय शामिल हैं। इस सरकार के महिला नेतृत्व वाले विकास दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ऐतिहासिक कार्रवाई की, जिससे आतंकवादियों में डर पैदा हुआ।

 

    इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कल्याणकारी विचारों से अवगत कराएगी। उन्होंने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति द्वारा हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

 

    यह पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी दोनों में जारी की गई, साथ ही इसका ई-संस्करण भी जारी किया गया। राष्ट्रपति भवन द्वारा संकलित और प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित, यह पुस्तक राष्ट्रपति के दूसरे वर्ष के कार्यकाल के दौरान उनके विजन, दर्शन और प्राथमिकताओं को प्रदर्शित करने वाले 51 भाषणों का संग्रह प्रस्तुत करती है।