मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 25, 2025 6:14 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को 32 पदक प्रदान किए

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए 32 पदक प्रदान किए। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए छह राष्ट्रपति तटरक्षक पदक, वीरता के लिए 11 और सराहनीय सेवा के लिए 15 पदक शामिल हैं। श्री सिंह ने कहा कि सरकार भारतीय तटरक्षक बल की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नौ हजार 676 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष से 26 दशमलव छह प्रतिशत अधिक है। उन्‍होंने कहा कि तटरक्षक बल के आधुनिकीकरण की दिशा में यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

 

श्री सिंह ने कहा कि आज भारतीय तटरक्षक बल दुनिया की सबसे कुशल समुद्री सेनाओं में से एक है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक तरफ भारतीय तटरक्षक बल को पारंपरिक खतरों का सामना करना पड़ता है और दूसरी तरफ नए उभरते खतरे भी हैं।

 

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।