नवम्बर 19, 2024 7:58 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में समर्पण और दक्षता के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में समर्पण और दक्षता के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना की है। श्री सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के द्विवार्षिक कमांडर सम्मेलन में आज कहा कि वायु सेना आने वाली चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है।

 

उन्होंने वायु सेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से राष्ट्रीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए क्षमता निर्माण को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

 

    यह तीन दिवसीय सम्मेलन कल नई दिल्ली में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ नेतृत्व की वर्तमान चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।  रक्षा क्षमताओं को बढाने और आत्मनिर्भरता बनाए रखने के लिए रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई।

 

वायु सेना के शीर्ष नेतृत्व ने तालमेल बढ़ाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के साथ भी बातचीत की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला