रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ बैठक की। दोनों ही नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, सूचना आदान-प्रदान, हिन्द-प्रशांत सागर और नवीन प्रौद्योगिकियों पर चर्चा की। दोनों ही नेताओं ने जहाज निर्माण, साजो-समान और आंतरिक्ष क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। दोनों ही नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता-एआई और संबंधित प्रौद्योगिकी के साथ-साथ दोनों देशों की रक्षा प्रौद्योगिकी, अनुसंधान संस्थानों और संगठनों के बीच तालमेल की संभावनाओं पर भी चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत, नीदरलैंड के साथ रक्षा भागीदारी को मजबूत करने का इच्छुक है।
Site Admin | मार्च 18, 2025 9:18 अपराह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स के साथ बैठक की
