मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2025 8:10 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा की सराहना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा की सराहना करते हुए इसे विश्व पटल पर भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक उपस्थिति को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्री सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री की सफल चीन यात्रा उनके कूटनीतिक कौशल और भू-राजनीतिक परिस्थितियों को नया रूप देने और पुनर्संतुलित करने की भारत की क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा ने शंघाई सहयोग संगठन के साथ भारत के संबंधों को मज़बूत किया है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा विश्व में भारत की स्थिति को और मज़बूत करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सफल चीन यात्रा के लिए बधाई दी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला