मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 18, 2025 8:27 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की आक्रामक और रक्षात्‍मक-कार्यवाही को मज़बूत करने की आवश्‍यकता पर जोर दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा और सुरक्षा परिदृश्य में वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर देश की आक्रामक और रक्षात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। कल नई दिल्‍ली में वर्ष 2024 को नेवल सिविलियन्‍स के रूप में मनाने से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश के रक्षा बलों की जटिलताएं समय के साथ बढ़ रही हैं।

 

श्री सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सेना बड़े जनादेश और जटिल ढांचे के साथ आगे बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा कि देश‍भक्ति, साहस और अनुशासन सैनिकों को देश की रक्षा के प्रति उनकी जिम्‍मेदारियों को पूरा करने में मदद करते हैं।

 

रक्षामंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक सम्‍पन्‍नता समुद्री सुरक्षा से जुड़ी हुई है और क्षेत्रीय जलसीमा की रक्षा करना, आवागमन की स्‍वतंत्रा सुनिश्चित करना और समुद्री मार्गों को बनाये रखना आवश्‍यक है।

 

श्री सिंह ने आज के समय में साइबर सुरक्षा को समुद्री सुरक्षा का महत्‍वपूर्ण पहलू बताया और कहा कि इसकी उपेक्षा करना घातक हो सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला