अप्रैल 9, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। वियतनाम की नई सरकार के लिए यह नियुक्ति 8 अप्रैल को आधिकारिक रूप से घोषित की गई। 

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-वियतनाम साझेदारी आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत होगी तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।