मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 10, 2024 9:57 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मॉस्को में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव के साथ सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

    रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि दोनो देशों के बीच रक्षा सहयोग प्रभावी रूप से बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मित्रता आपसी सम्मान पर आधारित है और वह समय की कसौटी पर भी खरी उतरी है।

 

     इस अवसर पर, दोनों मंत्रियों ने सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक से संबंधित आशय समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

 

श्री राजनाथ सिंह ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठक की

 

    इससे पहले रक्षा मंत्री ने मॉस्‍को में अनाम सैनिकों के स्‍मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला