रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सीमा सड़क संगठन को लेकर संसदीय परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान रक्षा, बुनियादी ढांचा विकास और चल रही सामरिक पहलों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक और गहन विचार- विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और परिचालनगत तैयारियों को सशक्त बनाना है।
News On AIR | मार्च 25, 2026 2:16 अपराह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन को लेकर संसदीय परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की