जुलाई 2, 2025 6:11 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की जन-केंद्रित नीतियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नरेन्‍द्र मोदी सरकार की जन-केंद्रित नीतियों और परियोजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि इन नीतियों से पिछले 11 वर्षों में लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

श्री राजनाथ सिंह ने आज पटना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से भारतीय संविधान की आड़ में राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही झूठी अफवाहों का पर्दाफाश करने की अपील की। ​​

श्री सिंह ने कहा कि बिहार में राजद का शासन जंगल राज था और राज्‍य के लोग बिहार को बदनाम करने वाले उस कुशासन को नहीं भूल सकते।     भाजपा नेता ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत सबसे बड़े आयातक से लगभग 24 हजार करोड़ रुपये का निर्यातक बन गया है।  उन्‍होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।