रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम राइफल्स के सभी जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में बल ने देश की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पूर्वोत्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति बल की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और उनकी सेवा को अत्यंत प्रशंसनीय बताया।
News On AIR | मार्च 24, 2026 12:41 अपराह्न
रक्षा मंत्री ने दी असम राइफल्स के सभी जवानों को स्थापना दिवस की बधाई