मार्च 21, 2026 9:48 अपराह्न

printer

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने 24 घंटे के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की

रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान-डीजीआरई, चंडीगढ़ ने सिक्किम में गंगतोक और पाकयोंग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

चेतावनी में कहा गया है कि साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन का खतरा है, जहां इस समय बर्फ की स्थिति अस्थिर है। अधिकारियों ने बताया है कि खड़ी और बर्फ से ढकी पहाड़ी ढलानों से हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

स्‍थानीय निवासियों, पर्यटकों और पर्वतारोहियों को सलाह दी गई है कि वे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचें और यहां से गुजरते समय सतर्क रहें।

यह चेतावनी मौजूदा मौसम के पैटर्न के मद्देनजर जारी की गई है, जिससे बर्फ की परतें कमजोर हो सकती हैं और हिमस्खलन की संभावना बढ़ सकती है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख हुए हैं और जनता से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह किया है।