जुलाई 22, 2025 4:27 अपराह्न

printer

राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। राष्ट्रपति मुर्मु ने यह बात आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में 2018-2021 के लिए 52वें राष्ट्रपति स्काउट्स एंड गाइड पुरस्‍कार समारोह को संबोधित करते हुए कही।

राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स एंड गाइड के 16 स्काउट्स, गाइड, रोवर्स और रेंजर्स को उनके अनुशासन सामाजिक सेवा, नेतृत्व और अमूल्‍य योगदान के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड जैसे संगठन युवाओं में नैतिक मूल्यों के साथ निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति के आदर्शों को पैदा करते हैं। उन्होंने संगठन में महिलाओं और लड़कियों की उल्‍लेखनीय हिस्‍सेदारी की सराहना की।