सितम्बर 30, 2024 8:42 अपराह्न | Nepal floods

printer

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 209

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है। 29 लोग अब भी लापता हैं और 142 लोग घायल हैं। नेपाल सेना और पुलिस ने 4500 से अधिक लोगों को बचाया है।

 

    बाढ़ के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 16 पुलों को नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आजीविका और व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

 

आज सुबह भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद पृथ्वी राजमार्ग पर दोतरफा यातायात फिर से शुरू हो गया है। अन्य अवरुद्ध सड़कों की सफाई का भी काम जारी है। बचाव कार्यों में सहायता के लिए नेपाली सेना की एक टीम तैनात की गई है।

 

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला