नवम्बर 24, 2025 1:05 अपराह्न

printer

डेविस कप 2026: क्वालिफ़ायर्स में नीदरलैंड्स की मेज़बानी करेगा भारत

भारत फरवरी में डेविस कप 2026 क्वालिफ़ायर्स में नीदरलैंड्स की मेज़बानी करेगा। घरेलू मुकाबलों के लिए स्थल बाद में घोषित किए जाऐंगे। भारत और नीदरलैंड्स क्वालिफ़ायर्स की 27 टीमों में शामिल हैं। स्पेन के साथ 13 विजेता टीमें सितंबर में दूसरे दौर में पहुंचेंगी। स्पेन 2026 क्वालिफ़ायर्स ड्रॉ में शीर्ष टीम है और उसे सीधे दूसरे दौर में स्थान मिला है।

 

विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर मौजूद भारत तीन बार उपविजेता रह चुका है। पहले दौर के टेनिस मुकाबले 6 -7 या 7 -8 फरवरी को खेले जाएंगे। दूसरे दौर के मैच 18 -19 या 19 -20 सितंबर को होने हैं। भारत ने सितंबर में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर 2026 डेविस कप क्वालिफायर्स में जगह बनाई थी। दोनों दौर पार कर लेने वाली टीमें इटली के साथ 2026 डेविस कप के अंतिम 8 में जगह बनाएंगी, जिसका आयोजन अगले वर्ष नवंबर में होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला