जनवरी 9, 2026 1:30 अपराह्न

printer

दमन एवं दीव: खेलो इंडिया बीच गेम्स के चौथे दिन तमिलनाडु पदक तालिका में शीर्ष पर

केन्‍द्र शासित प्रदेश दमन दीव के दीव में घोगला बीच पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स के चौथे दिन तमिलनाडु ने पेनकैक सिलट और बीच वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

तमिलनाडु ने महिला बीच वॉलीबॉल और पुरुष रेगू पेनकैक सिलट में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही अन्य स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। गोवा ने पुरुष बीच वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि तमिलनाडु को कोई भी पदक नहीं मिल पाया।

मेजबान दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव कुल छह पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मणिपुर और चंडीगढ़ ने पांच-पांच पदक जीते। हरियाणा की महिला और दिल्ली के पुरुष खिलाड़ियों ने सेपकटाकरा में बिहार को हराकर स्वर्ण पदक जाता। महिला बीच फुटबॉल में, मौजूदा चैंपियन ओडिशा और गुजरात फाइनल में पहुंच गए। इन आठ खेलों में 1100 से अधिक खिलाड़ी 32 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।