भारत के उच्चायुक्त ने साइप्रस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

साइप्रस में भारत के उच्चायुक्त मनीष ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने अगले महीने साइप्रस के राष्ट्रपति की प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। साइप्रस स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, नवाचार और संपर्क में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। पिछले वर्ष जून में प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस की यात्रा की थी। दोनों पक्षों ने यूरोपीय संघ सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर समन्वय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।