मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटवर्तीय आन्ध्र प्रदेश, यानम और रॉयलसीमा में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तूफान आने की संभावना व्यक्त की है।
आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष वार्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जैनामणि ने बताया कि मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए पूर्व मध्य अरब सागर, कर्नाटक और तटवर्तीय केरल में मछली पकडने न जाएं।