फ़रवरी 15, 2026 8:15 अपराह्न

printer

मोज़ाम्बिक में चक्रवात गेज़ानी का कहर, इन्हैम्बेन से टकराने के बाद चार की मौत

मोज़ाम्बिक में चक्रवात गेज़ानी के कारण चार लोगों की मौत हो गई। यह चक्रवात दक्षिणी तटीय प्रांत इन्हैम्बेन से टकराया था।

मोज़ाम्बिक में इन मौतों की सूचना कल मिली, इससे एक दिन पहले ही चक्रवात मेडागास्कर से गुज़रा था, जहाँ 41 लोगों की मौत हो गई थी और पूरे द्वीप में व्यापक तबाही हुई थी।

राष्ट्रीय बिजली कंपनी ने कहा कि तूफान ने इन्हैम्बेन में 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ तबाही मचाई, जिससे पेड़ और विद्युत प्रणाली क्षतिग्रस्‍त हो गईं और 13 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। इन्हैम्बेन शहर के कई जिलों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई।