चक्रवात फेंजल के कारण पुद्दुचेरी और आस-पास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने कहा कि पुडुचेरी में कल सुबह से आज सुबह तक 48 दशमलव तीन-सात सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले तीन दशकों में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश है। आज दोपहर बारिश कम हो गई, लेकिन हल्की बारिश और मध्यम हवाएं राहत प्रयासों में बाधा डाल रही हैं।
मौसम विभाग के कहा है कि चक्रवात कल रात पुद्दुचेरी से टकराया था। यह अब कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल गया है। यह उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर स्थिर बना हुआ है और इसके धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। चक्रवात अगले 12 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु पर कमजोर होकर दबाव में बदल जाएगा।