अगस्त 9, 2025 7:36 अपराह्न

printer

सीमा शुल्क विभाग ने बैंकॉक से आए यात्री को वन्यजीवों के तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार

सीमा शुल्क विभाग ने बैंकॉक से आए एक यात्री को आज मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। यात्री को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित जीवित वन्यजीवों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

सूचना के आधार पर अधिकारियों ने यात्री के कब्जे से विदेशी वन्यजीव प्रजातियां जब्त कीं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यह वन्यजीव जीवित थे और उन्हें सामानों के बीच छिपाया गया था। जब्त किए गए वन्यजीवों में दो किंकाजू, दो पिग्मी मार्मोसेट और पचास एल्बिनो रेड-ईयर स्लाइडर शामिल थे। यात्री की पहचान शारुखन मोहम्मद हसियन के रूप में हुई है और उसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।