नवम्बर 19, 2025 1:58 अपराह्न | Curaçao | FIFA World Cup

printer

कुराकाओ फीफा विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे कम आबादी वाला देश बना

कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ ने फीफा विश्वकप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बनकर इतिहास रच दिया है। किंग्स्टन के नेशनल स्टेडियम में 90 मिनट तक चला मैच कुराकाओ और जमैका के बीच गोलरहित ड्रॉ रहा, जिसके बाद लगभग डेढ लाख की आबादी वाले कुराकाओ द्वीप में जश्न का माहौल बन गया।

कुराकाओ की टीम छह मैचों में 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष पर रही, जो जमैका से एक अंक अधिक है।