अमरीकी पंजीकरण वाली एक स्पीडबोट से क्यूबा के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चार लोगों को क्यूबा सीमा सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। क्यूबा के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्पीडबोट में सवार लोगों ने तटरक्षक पोत के पास आने पर उस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि नाव पर सवार लोगों की राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं है, और अमरीका तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाव पर अमरीका का कोई सरकार कर्मचारी सवार नहीं था। क्यूबा की सरकार ने कहा कि उसे नाव पर सवार लोगों की पहचान और उस क्षेत्र में नाव की गतिविधि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि पूरे मामले को स्पष्ट किया जा सके।