फ़रवरी 19, 2026 5:30 अपराह्न | #CSIR #NIIST #transfer #technologies #NewDelhi

printer

सीएसआईआर-एनआईआईएसटी ने नई दिल्ली में 11 तकनीकों का किया हस्तांतरण प्रदर्शन

तिरुवनंतपुरम के सीएसआईआर-राष्ट्रीय अंतःविषयक विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-एनआईआईएसटी) ने नई दिल्ली में आयोजित सीएसआईआर-एनआईआईएसटी तकनीकी समन्वय: प्रयोगशाला से बाजार तक कार्यक्रम में 11 प्रौद्योगिकी हस्तांतरणों का प्रदर्शन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रयोगशालाओं से उद्योग और समाज तक अनुसंधान परिणामों को पहुंचाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। कार्यक्रम में उच्च प्रोटीन, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले चावल की प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण हुआ, जो लौह, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है।

 
इस अवसर पर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग की सचिव एन. कलैसेल्वी ने इस बात पर बल दिया कि अनुसंधान संस्थानों को ज्ञान सृजन के साथ सामाजिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए उसके अनुवाद, सत्यापन, विस्तार और व्यावसायीकरण पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण अब कोई गौण गतिविधि नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण संस्थागत दायित्व है, जो आत्मनिर्भरता, स्थिरता और पोषण सुरक्षा की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है।