अप्रैल 4, 2026 9:42 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, किसानों को भारी नुकसान

महाराष्ट्र के कई जिलों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसल खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वाशिम में, सुखाने के लिए रखी हल्दी और कटाई के लिए तैयार प्याज के बीज की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इससे फसलों की गुणवत्ता और बाजार मूल्यों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

बीड जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण सिंधफना जैसी नदियां उफान पर हैं। इससे फसलें और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, पेड़ उखड़ गए हैं। जालना और अमरावती जिलों में भी बारिश और आंधी के कारण खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। नंदुरबार में 8 सौ 33 हेक्टेयर में फसलें प्रभावित हुई हैं, जिनमें ज्वार, मक्का, गेहूं, फल और सब्जियां शामिल हैं।

राज्य के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित किसानों के साथ  है। धुले जिले के गांवों का दौरा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी क्षति आकलन करने का निर्देश दिया ताकि प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंच सके

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला