मार्च 27, 2026 1:41 अपराह्न

printer

शुष्क भूमि में फसल उत्पादन में 82% तक वृद्धि: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सरकार ने कहा है कि लक्षित नीतिगत हस्तक्षेपों, अनुसंधान और विकास पहलों के कारण शुष्क भूमि और वर्षा आधारित क्षेत्रों में फसल उत्पादन में 82 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की कृषि भूमि का 48 प्रतिशत हिस्सा शुष्क भूमि है। श्री चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार जलवायु-अनुकूल फसल किस्मों और बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाकर मराठवाड़ा जैसे शुष्क भूमि क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए कडे प्रयास कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला