फ़रवरी 23, 2025 9:23 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 33 रनों से हराया

 
 
महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में बेंगलुरू में कल यूपी वारियर्स ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 33 रनों से हरा दिया। यूपी वारियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम 19 ओवर और 3 गेंदों में 144 रन ही बना सकी। 
 
 
यूपी वारियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने चार विकेट लिए जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। यूपी वारियर्स के लिए 23 गेंद में 62 रन बनाने वाले शिनेले हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।