अप्रैल 3, 2025 1:40 अपराह्न

printer

क्रिकेट: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा

 
 
आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से शुरू होगा।
 
 
इससे पहले, गुजरात टाइटन्स ने कल रात हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने 17 ओवर और पांच गेंदों में दो विकेट खोकर 170 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात टाइटन्स की ओर से जोस बटलर ने 39 गेंदों में सर्वाधिक नाबाद 73 रन की पारी खेली। 
 
 
पंजाब किंग्स फिलहाल तालिका में शीर्ष पर है, उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है।