मई 1, 2025 6:49 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: आईपीएल में पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को चार विकेट से हराया

आईपीएल टी-20 क्रिकेट में कल रात पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को चार विकेट से हरा दिया। चेन्‍नई के एम. ए. चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में खेले गए मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 19 ओवर और दो गेंदों में 190 रन पर सिमट गई। सैम करेन ने 47 गेंदों में सर्वाधिक 88 रन बनाए।

पंजाब किंग्‍स ने दो गेंद शेष रहते जीत का लक्ष्‍य हासिल कर लिया। उसने छह विकेट पर 194 रन बनाए। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 72 रन का योगदान किया। उन्‍हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज जयपुर के सवाईमान सिंह स्‍टेडियम में राजस्‍थान रॉयल्‍स का सामना मुम्‍बई इंडियन्‍स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे से खेला जायेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला