महिला टी-20 प्रीमियर लीग क्रिकेट में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 143 रन के लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 17 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। नैट साइवर-ब्रंट ने 44 गेंद में 75 और हेले मैथ्यूज ने 50 गेंद में 59 रन बनाए।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 142 रन बनाए। मुंबई के लिए नैट साइवर-ब्रंट ने तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलुरु आज शाम साढ़े सात बजे गुजरात जायंट्स का सामना करेगी।