अप्रैल 29, 2025 7:41 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: महिला त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा

 
 
महिला त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 
 
 
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में रविवार को भारतीय टीम ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया था। दक्षिण अफ्रीका का यह श्रृंखला में पहला मैच है।