नवम्बर 3, 2025 8:11 अपराह्न | BLVerma | Craftsmenwork | culture

printer

शिल्पकार अपनी कलाकृति से देश कि संस्कृति का संचार करने का काम करते हैं: केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्‍ली के दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेले का आयोजन कर रहा है। इस समागम में आज केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिल्पकार अपनी कलाकृति से देश कि संस्कृति का संचार करने का काम करते हैं। 

 

श्री वर्मा ने यह भी बताया कि इस सम्मलेन से शिल्पकारों को न केवल एक मंच मिला है बल्कि उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। अधिक जानकारी के लिए हमारे संवाददाता की एक रिपोर्ट :

 

शिल्प समागम से अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, सफाई कर्मचारियों और कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए एक बाजार उपलब्‍ध है। एक नवंबर से शुरू हुए इस मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जो वोकल फॉर लोकल पहल को बढ़ावा दे रही है।

 

झारखण्ड से आयी एक प्रदर्शक, पायल ने कहा कि वह सरकार कि इस पहल से खुश है और उन्‍हें बिक्री में लाभ हो रहा है। 

 

वहीं, लखनवी चिकनकारी के कलाकार अजय कुमार ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि इस समागम में कलाकारों और प्रदर्शकों ने अपना स्‍टॉल नि:शुल्‍क लगाया है जिससे उन्‍हें एक अनोखा मंच मिला है।

 

इस समागम में आंगतुक सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक आ सकते हैं।  यह समागम इस महीने की 15 तारीख  तक चलेगा।  प्रादेशिक समाचार के लिए दृष्टि।