नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित सात हजार से अधिक एप्लिकेशन और वेबसाइटें बंद कर दी गई हैं। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण-एन.टी.ए. ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के समन्वय से अवैध रूप से संचालित सट्टेबाजी संबंधी ऐप्स और वेबसाइटों की पहचान कर उन्हें बंद कर दिया है। एनटीए को ऑनलाइन सट्टेबाजी के संबंध में पिछले सप्ताह टेलीफोन, ईमेल और संदेशों जैसे विभिन्न माध्यमों से 50 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। नेपाल की कैबिनेट बैठक में 27 मार्च को शासन सुधारों के अंतर्गत सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को 24 घंटे में बंद करने का बड़ा फैसला लिया गया था। दंड संहिता 2074 की धारा 125 की उपधारा (4) के अनुसार कोई भी व्यक्ति सट्टेबाजी में संलग्न नहीं होगा और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। इसका उल्लंघन करने पर सट्टेबाजी की राशि जब्त करने और एक वर्ष तक का कारावास तथा दस हजार नेपाली रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 6:35 अपराह्न
नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर कार्रवाई, 7 हजार से अधिक ऐप और वेबसाइट बंद