संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि देश का विकास उभरते स्टार्टअप्स से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले देश में बहुत कम स्टार्टअप्स थे, लेकिन आज देश में एक लाख 80 हज़ार से अधिक स्टार्टअप्स हैं। श्री सिधिंया ने कहा कि देश में 73 हज़ार महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
संचार मंत्री ने कहा कि आज देश में एक अरब बीस करोड मोबाइल ग्राहक हैं और भारत में दुनिया की 20 प्रतिशत मोबाइल आबादी है। श्री सिधिंया ने आज नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दूसरे दिन राष्ट्र निर्माता शिखर सम्मेलन में यह बात कही।
श्री सिंधिया ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में उद्यमिता के क्षेत्र में दो बड़े बदलाव हुए हैं, जिनमें लैंगिक समानता में बडा परिवर्तन और दूसरी तथा तीसरी श्रेणी के शहरों में सूचीबद्ध कंपनियों का विकास शामिल है। उन्होंने कहा कि देश के उद्यमी, नवप्रवर्तक और उद्योग अब दुनिया के लिए उत्पाद और सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
श्री सिधिंया ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना होगा।
संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि यूपीआई ने निर्बाध भुगतान को सार्वभौमिक बना दिया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल कामर्स के लिए ओपन नेटवर्क- ओएनडीसी ने छोटे विक्रेताओं के लिए ई-कॉमर्स के अवसर खोले हैं। श्री पेम्मासानी ने कहा एआई-संचालित चेतावनी प्रणाली ने पिछले वर्ष केरल बाढ़ के दौरान पाँच लाख से अधिक लोगों की जान बचाई।
र्न हैं।