श्रीलंका में स्थानीय सरकार के चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। अब तक 30 सीटों में से सत्तारूढ़ एन.पी.पी ने 13, विपक्षी दल एस.जे.बी ने 7 तथा एस.एल.पी.पी ने 3 सीटें जीती हैं।
इससे पहले, श्रीलंका के विभिन्न जिलों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान की जानकारी मिली। तीन सौ 39 स्थानीय निकायों के लिए लगभग आठ हजार तीन सौ प्रतिनिधि चुनावी मैदान में हैं।
पिछले साल राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के बाद यह देश का तीसरा बड़ा चुनाव है।