पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में से तीन के परिणाम मिल गए हैं और तीनों ही भाजपा के खाते में गए हैं। गुजरात की उमरेठ सीट भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविन्दभाई परमार ने जीती।
कर्नाटक की बागलकोट से कांग्रेस उम्मीदवार उमेश हुल्लाप्पा मेती और दावणगेरे दक्षिण से कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ शमनुर मल्लिकार्जुन आगे हैं।
महाराष्ट्र की राहुरी सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षय शिवाजीराव करदिले और बारामती सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नि और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार सुनेत्रा अजित पवार बढ़त बनाए हुए है।
नागालैंड की कोरिडांग सीट भाजपा उम्मीदवार दाओचीर आई इमचेन ने जीती। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार जाहर चक्रवर्ती विजयी रहे।