मार्च 6, 2026 10:03 अपराह्न | constituency of Nepal

printer

नेपाल के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की गिनती जारी

नेपाल में विधानसभा की 275 सीटों के एक ही चरण में चुनाव के बाद मतगणना जारी है। झापा-5 से चुनाव लड़ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह 11 हजार 9 सौ 45 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अब तक 2 हजार 6 सौ 92 वोट मिले हैं। काठमांडू-1 और 2 के नतीजे सामने आए हैं जहां आरएसपी से रंजू नेउपाने और शिशिर काहनाल ने जीत हासिल की है, जबकि मुस्तांग-1 से नेपाली कांग्रेस के योगेश गौचन थकाली ने जीत हासिल की है।
शाम तक रबी लामिछाने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 102 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही थी। गगन थापा की नेपाली कांग्रेस 11 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। केपी शर्मा ओली की यूएमएल 9 सीटों पर आगे चल रही है। पुष्प कमल दहल की पार्टी एनसीपी 10 सीटों पर आगे चल रही है जहां दहल खुद रुकुम पूर्व से 8 हजार 7 सौ 47 वोटों से आगे चल रहे हैं। फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली के अंतर्गत 165 सीटों के अंतिम परिणाम आज सार्वजनिक होने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला