मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 8, 2025 1:57 अपराह्न

printer

19 केंद्रों पर मतगणना जारी, भाजपा ने 44 पर बढ़त के साथ जीती 4 सीटें

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में विधानसभा की 70 सीटों के चुनाव परिणाम आने लगे हैं, जहां 19 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने 4 सीटें जीत ली है और 44 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिली है और 19 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव में तीसरी दावेदार कांग्रेस पार्टी को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

 

    भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्‍ता ने शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29 हजार पांच सौ से अधिक मतों से हराया। भाजपा के मजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की धनवंती चंदेला को 18 हजार एक सौ 90 मतों से शिकस्‍त दी। त्रिनगर सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार तिलकराम गुप्‍ता विजयी रहे हैं।

 

उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी की जितेन्‍द्र तोमर को 15 हजार आठ सौ से अधिक मतों से हराया। संगम विहार सीट  भी भाजपा के पक्ष में गई हैं। पार्टी के उम्‍मीदवार चंदन कुमार चौधरी ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी  के दिनेश मोहनिया को तीन सौ 44 मतों से हराया।

 

    आम आदमी पार्टी के वीरेन्‍दर सिंह कादियान ने दिल्‍ली कैंट सीट पर भारतीय जनता पार्टी के भुवन तंवर को दो हजार से अधिक मतों से पराजित किया। आम आदमी पार्टी के कोंडली सीट जीत ली है, जहां पार्टी के उम्‍मीदवार कुलदीप कुमार उर्फ मोनू ने भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका गौतम को छह हजार से अधिक मतों से हराया।

 

सुलतानपुर माजरा सीट आम आदमी पार्टी ने जीती है। यहां मुकेश कुमार एहलावत ने भारतीय जनता पार्टी के करम सिंह कर्मा को 17 हजार से अधिक मतों से हराया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला