अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के आर्टेमिस टू मिशन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यह मिशन अपोलो युग के बाद चंद्रमा की ओर पहली मानवयुक्त यात्रा का प्रतीक है।
32 मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट कल उड़ान भरेगा। इसमें चार अंतरिक्ष यात्री – रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन सवार होंगे। आर्टेमिस टू के दल में एक महिला, व्यक्ति और गैर-अमरीकी अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
इस मिशन में चंद्रमा के पास से गुजरना, पृथ्वी पर लौटने से पहले उसके चारों ओर तेज गति से चक्कर लगाना शामिल है। लेकिन इसमें लैंडिंग की कोई योजना नहीं है। यह मिशन भविष्य में होने वाली मानवयुक्त चंद्रमा लैंडिंग से पहले महत्वपूर्ण प्रणालियों का परीक्षण करने के लिए बनाया गया है।