मार्च 27, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

कोस्टा रिका प्रति सप्ताह 25 निर्वासित प्रवासियों को करेगा स्वीकार

कोस्टा रिका ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आप्रवासियों को तीसरे देशों में निर्वासित करने की नीति में सहायता के लिए किए गए समझौते के तहत अमरीका से प्रति सप्ताह 25 निर्वासित प्रवासियों को स्वीकार करेगा। कोस्टा रिका की सरकार ने अमरीका के विशेष दूत क्रिस्टी नोएम की यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्‍हें हाल ही में तथाकथित ‘शील्ड ऑफ द अमेरिकाज़’ की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। कोस्टा रिका सरकार ने इस समझौते को एक गैर-बाध्यकारी प्रवासन समझौता बताया है।
 
मध्य अमरीकी देश अफ्रीका और अमरीका के उन देशों की बढ़ती संख्या में शामिल हो गया है जिन्होंने अन्य देशों से निर्वासित लोगों को स्वीकार करने के लिए अमरीका के साथ विवादास्पद और अक्सर गुप्त समझौते किए हैं। तीसरे पक्ष के प्रवासियों को स्वीकार करने के लिए सहमत देशों में दक्षिण सूडान, होंडुरास, रवांडा, गयाना और डोमिनिका और सेंट किट्स और नेविस जैसे कई कैरेबियाई द्वीप शामिल हैं।
 
आलोचकों का कहना है कि कई मामलों में पहले अमरीका में शरण लेने की आशा करने वाले प्रवासी विदेशी देशों में कानूनी अधर में लटक गए है, जहां वे वहां की भाषा नहीं बोल पाते हैं।