अगस्त 25, 2025 7:42 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन और जल जमाव से बाढ़ जैसी स्थिति

हिमाचल प्रदेश में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई स्थानों पर भूस्खलन और जल जमाव से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य आपदा कार्रवाई केन्द्र के अनुसार दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 482 सड़के-चट्टानें खिसकने से बाधित हुई है। कई ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति और पेयजल परियोजनाओं में व्यवधान आया है। मौसम विभाग ने इस महीने की 30 तारीख तक राज्य में तेज़ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।