मार्च 18, 2026 4:57 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 6 गश्ती पोतों का निर्माण कार्य शुरू

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में छह गश्ती पोतों का निर्माण कार्य आज शुरू हुआ। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पांच हजार समुद्री मील की रेंज वाले ये पोत 23 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि इन पोतों में एआई-आधारित पूर्वानुमानित रखरखाव प्रणाली और रिमोट पायलटेड ड्रोन सहित कई उन्नत तकनीकी प्रणालियां होंगी।

यह पहल तटरक्षक बल द्वारा अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।